Tejas Fighter Jet: ‘क्रैश नहीं हुआ था तेजस लड़ाकू विमान’, तेजस हादसे पर आया HAL का बयान, जाने क्या कहा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tejas Fighter Jet: भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के हादसे की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं. हालांकि, अब भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी के क्रैश होने की खबरों पर हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बयान जारी किया है. एचएएल ने साफ किया है कि तेजस विमान क्रैश नहीं हुआ था, जिसकी चर्चा चल रही है, वह जमीन पर हुई केवल मामूली टेक्निकल समस्या थी. एचएएल ने साफ किया कि एलसीए तेजस दुनिया के हाईटेक फाइटर जेट्स में बेहतरीन सुरक्षा रिकॉर्ड रखता है.

HAL ने कहा…

HAL ने आगे कहा कि मानक प्रक्रिया के अनुसार, इस टेक्निकल मुद्दे की और बारीकी से जांच की जा रही है. HAL और भारतीय वायुसेना (IAF) साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके.

तेजस के क्रैश होने की उड़ी थी अफवाह

मालूम हो कि भारतीय वायुसेना (IAF) के LCA तेजस फाइटर जेट ट्रेनी उड़ान के बाद लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की अफवाहें सामने आई थीं. दावा किया गया कि बीते 7 फरवरी को पाकिस्तान बॉर्डर पर एक फॉरवर्ड एयरबेस पर यह हादसा हुआ, जिसमें पायलट ने खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया. HAL ने अब इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है और घटना को ‘अफवाह’ करार दिया.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version