Video: बेंगलुरु की सड़क पर अराजकता, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बैंगलुरुः बेंगलुरु में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने घटना सामने आई है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है. यह मामला पुलिस के संज्ञान में है और वह घटना की जांच-पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है.

आरोपी ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से की छेड़छाड़
बताया जा रहा है कि रोज की तरह एक महिला सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी और सड़क पर खडे़ होकर अपने अन्य दोस्तों का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान महिला के पीछे एक आदमी दौड़ता हुआ आया.

महिला के चिल्लाने पर भागा आरोपी
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला के पीछें एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आ रहा है. महिला भी उससे बचने के लिए दौड़ती हुई दिखाई दे रही है और अचानक सफेद शर्ट पहना हुआ व्यक्ति महिला को दबोच लेता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. इस दौरान महिला तेजी से चिल्लाती है. इतने में वह व्यक्ति मौके से भाग जाता है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है. जानकारी मिलते ही कोनानाकुंटे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया
इस संबंध में डीसीपी साउथ लोकेश जगलासर ने बताया कि कोनानाकुंटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. महिला के पति ने शिकायत दर्ज कराई है. बीएनएस 76, 78, 79 (छेड़छाड़, पीछा करना और कपड़े उतारना, यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

डीसीपी ने कहा कि हम लगातार आरोपी की तलाश कर रहे हैं. इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This