Video: एमिटी यूनिवर्सिटी में WWE की तरह भिड़ी दो लड़कियां, वीडियो वायरल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नोएडाः एक बार फिर से नोएडा की जानी-मानी एमिटी यूनिवर्सिटी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर आए दिन मारपीट, हंगामे और रील के वीडियो सामने आते रहे हैं. एक बार फिर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें दो लड़कियां आपस में मारपीट करती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं वहां मौजूद लड़के बीच-बचाव के बजाय हूटिंग करते मजे लेते हुए नहीं दिख रहे हैं.

वायरल ये वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कैंटीन का बताया जा रहा है. दोनों यूनिवर्सिटी की छात्राएं बताई जा रही हैं. दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू होता है और इसके बाद कहासुनी के बीच मारपीट शुरु हो जाती है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों लड़कियों के बातचीत हो रही है. इसके बाद पहले एक दूसरे के गले को पकड़ती हैं और फिर जमीन पर देती है. जहां दोनों लड़ रही हैं वहां लड़के भी खड़े थे और एक लड़की दोनों का बीच-बचाव भी करती है, लेकिन लड़के हूटिंग कर रहे हैं. दोनों लड़ते हुए कुर्सियों के बीच जमीन पर जा गिरीं जाती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों की पुष्टि हम नहीं करते हैं.

Latest News

विवादों के बीच नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, खराब व्यवस्था को लेकर एथलीटों में दिखी नाराजगी

Aichi Nagoya Asian Games: आइची एशियन गेम्स 2026 की आधिकारिक शुरुआत हो गई है. 20वें एशियाई खेलों का शनिवार...

More Articles Like This

Exit mobile version