Mathura: बच्चों से भरी स्कूली कार पलटी, कई बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mathura News: यूपी के मथुरा से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. मंगलवार को मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के सौंख रोड पर बच्चों से भरी एक स्कूली ईको कार पलट गई. इस दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्चों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.

कार में सवार थे आधा दर्जन से अधिक बच्चे
जानकरी के अनुसार, सौंख रोड स्थित सिंबोसिस स्कूल आधा दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर ईको कार जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

अस्पताल में चल रहा घायल बच्चों का इलाज
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायल बच्चों को अस्पताल भेजवाया. बताया जा रहा है कि घायलों में एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है. उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में सभी बच्चों को भर्ती कराया गया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर हाईवे थाना उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि थाना हाइवे इलाके में सौंख रोड पर नगला माना के पास यह दुर्घटना हुई. सूचना पर बच्चों के परिवार के लोग भी आ गए. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version