Vikasnagar: बीमार रहती थी सात माह की बेटी, निर्दयी मां ने जिंदगी से दे दी मुक्ति

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

देहरादून: यदि औलाद को खरोंच भी आ जाए तो मां की बेचैनी बढ़ जाती है, लेकिन एक निर्दयी मां ने अपनी सात माह की मासूम बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला. दिल को झंकझोर देने वाली यह घटना देहरादून में हुई है. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

बेटी की बीमारी से मानसिक अवसाद में रहती थी मां

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला में एक महिला सात माह की बेटी बीमारी रहती थी. इससे उसकी मां भी मानसिक अवसाद में रहती थी.

मां ने मासूम बेटी को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला

बेटी की बीमारी से परेशान निर्दयी मां ने पानी की टंकी में डुबोकर बेटी को मार डाला. पति मुंतजिर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां सादिया को गिरफ्तार कर लिया.

थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया

इस संबंध में थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

Latest News

Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोना 4,800 और चांदी 9,000 रुपये महंगी, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले सोने और चांदी की कीमतों में आई जोरदार तेजी...

More Articles Like This

Exit mobile version