मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, विरोधी गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी, तीन उग्रवादी मारे गए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manipur Violence: बुधवार को मणिपुर के नोने जिले में प्रतिद्वंद्वी उग्रवादी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. अधिकारियों के अनुसार, इस मुठभेड़ में कम से कम तीन उग्रवादियों की मौत हो गई हैं.

अधिकारियों ने जानकारी दी कि नागा-बहुल नोने जिले के खोपुम क्षेत्र स्थित ताओदाइजंग गांव में सुबह करीब 4 बजे अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई. यह मुठभेड़ अलग-अलग नागा उग्रवादी संगठनों के कैडरों के बीच होने का संदेह है, जिसमें ज़ेलियांग्रॉन्ग यूनाइटेड फ्रंट और उसका विरोधी संगठन शामिल बताए जा रहे हैं.

महिलाओं ने की शांति की अपील

मुठभेड़ शांत होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से मारे गए तीनों उग्रवादियों के शव बरामद किए. इलाके में भारी तनाव को देखते हुए स्थिति संवेदनशील बनी हुई है.

घटना के तत्काल बाद आगे की हिंसा और खून-खराबे को रोकने के लिए स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं, खुद मौके पर पहुंचीं. उन्होंने लाउडस्पीकर के जरिए उग्रवादियों से गोलीबारी तुरंत बंद करने और शांति बनाए रखने की अपील की.

Latest News

गोरखपुर में बोले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन- कांग्रेस को देश की 140 करोड़ जनता पर भरोसा नहीं

Bjp Padyatra: बुधवार को नितिन नवीन गोरखपुर पहुंचे. भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ की अगुवाई करते हुए पार्टी...

More Articles Like This

Exit mobile version