Vistara Flight Bomb Threat: विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः श्रीनगर हवाई अड्डे पर यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विस्तारा फ्लाइट में बम की सूचना मिली. इस फ्लाइट में 177 यात्रियों सहित एक बच्चा सवार था. बम की सूचना के बाद बाद एयरलाइन और सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्लाइट को आइसोलेशन बे में भेज दिया है.

दिल्ली से रवाना हुई उड़ान संख्या-यूके-611 लगभग 12:10 बजे श्रीनगर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई. ऐसे खतरों के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, विमान को लैंडिंग पर तुरंत एक आइसोलेशन बे में निर्देशित किया गया.

समाचार एजेंसी एएनआई को हवाईअड्डे पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि सभी यात्रियों को आइसोलेशन बे में सुरक्षित रूप से उतार दिया गया. वर्तमान में सभी संबंधित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा विमान की गहन सुरक्षा जांच की जा रही है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, और स्थिति को पूरी सावधानी से संभाला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. अधिकारी बम के खतरे के स्रोत की जांच कर रहे हैं और हवाई यात्रा की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This

Exit mobile version