Weather In Up: प्रदेश में मानसून सक्रिय, इन 28 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश में पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27 अगस्त तक बनी रहेगी. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के तराई, बुंदेलखंड सहित 28 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार को आजमगढ़ में सर्वाधिक 120 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं वाराणसी में 128 मिमी, सोनभद्र में 120 मिमी, बस्ती में 117 मिमी, अंबेडकरनगर में 114.4 मिमी और सुल्तानपुर में 107 मिमी बारिश हुई.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक यूपी के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने वाली है. इसके बाद कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं.

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर एवं आस पास के क्षेत्र.

बारिश से कूल-कूल हुआ मौसम 3.5 डिग्री गिरा पारा

राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश हुई. सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन फिर से बादलों की सक्रियता बढ़ी और दोपहर में महानगर, गोमतीनगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लखनऊ में बारिश होने की संभावना है. बृहस्पतिवार से यहां बारिश के कमजोर पड़ने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.

Latest News

13 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस दिन...

More Articles Like This