नागालैंड में आसमानी आफतः मूसलधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, आठ लोगों की मौत, 12 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nagaland Rain Havoc: नागालैंड में मौसम का कहर बरपा है. मोन जिले में रविवार को लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं. इन दुर्घटनाओँ में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं.

मोन जिले के उपायुक्त वेन्न्येई कोन्याक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चार अन्य लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है.

उन्होंने कहा, “मोन जिले में लगातार भारी बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिनमें आठ लोगों की मौत हो गई. सबसे अधिक प्रभावित इलाके मोन शहर और तिजित हैं. रात करीब एक बजे भारी बारिश शुरू हुई थी और सुबह छह से सात बजे के बीच भूस्खलन की सूचना मिली.

राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस, असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें और स्थानीय लोग तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं. अब तक मलबे से तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित चार शव निकाले गए हैं. 12 अन्य लोग घायल हुए हैं. कई स्थानों पर तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है.

Latest News

भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Vastu Tips: घरों में अक्सर पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित को कोई जरूरी सामान तुरंत हाथ में पकड़ा देने की...

More Articles Like This

Exit mobile version