पश्चिम बंगालः पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा, TMC नेता पिस्टल के साथ गिरफ्तार, कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव

Must Read

मुर्शिदाबादः पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के पहले ही दिन पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रात मुर्शिदाबाद के खरग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर की गई हत्या के बाद तनाव व्याप्त है. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हिंसा के बीच मुर्शिदाबाद जिले के डोमकाल इलाके से पुलिस ने एक टीएमसी नेता को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि नामांकन के दौरान हो रही हिंसा के बीच सारतपुर अंचल के टीएमसी के सभापति बसीर मोल्लाह के नेतृत्व में गड़बड़ी की खबर सामने आ रही थी. पुलिस ने मौके से जब बसीर को गिरफ्तार किया तो उसने अपनी कमर में पिस्टल फंसा रखी थी. पुलिस ने उससे पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया है.

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष ने टीएमसी को घेरना शुरू कर दिया है. आसनसाल में नामांकन प्रक्रिया के लिए डिसीआर उठाने पहुंचे माकपा और टीएमसी कर्मियों के बीच झड़प की घटना सामने आई है. आसनसोल के बाराबानी इलाके में शनिवार को माकपा और टीएमसी कर्मियों के बीच कई बार तनातनी की स्तिथि बनती दिखी. दोनों एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं. माकपा की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके लोगों को टीएमसी के लोग डिसीआर उठाने से रोक रहे हैं. बहरहाल पुलिस ने स्तिथि को नियंत्रण में कर लिया है.

Latest News

अदाणी टोटल गैस ने लागत बढ़ने के चलते CNG की कीमतों में किया इजाफा

महंगाई के बीच वाहन चालकों को एक और झटका लगा है. अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने शुक्रवार को...

More Articles Like This