World News: नाइजीरिया में 40 लोगों की हत्या, घरों में लगाई आग

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आबुजाः अफ्रीकी देश नाइजीरिया में सनसनीखेज वारदात हुई. यहां के एक गांव में बंदूकधारियों ताबड़तोड़ गोलीबारी की. इस हमले में 40 लोगों की मौत हो गई. निवासियों का कहना है कि आरोपियों ने कई घरों में आग भी लगा दिया. कई लोगों का अपहरण कर लिया. मालूम हो कि यहां किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर झड़प होती रहती है. यह घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य में हुई है.

पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया
पठारी पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि पठारी बंगलाला के जंगलों में सुरक्षा एजेंटों के हमलों से भाग रहे डाकुओं ने सोमवार की देर रात जुराक और डाकाई गांव पर हमला बोल दिया. सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को ढेर कर दिया. वहीं, भागते समय डाकुओं ने 9 लोगों की जान ले ली. गांव के निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक है. दर्जनों की संख्या में बंदूकधारी थे. उन्होंने बाइक सवार होकर गांव में धावा बोला था. उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की. कई लोगों का अपहरण कर लिया और कई घरों में आग लगा दिया.

जुराक निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया
जुराक निवासी बबांगीदा अलीयू ने बताया कि जैसे ही वे लोग हमारे गांव में घुसे, उन्होंने ताबड़तड़ फायरिंग शुरू कर दी. बिना किसी दया-भाव के उन्होंने 40 से अधिक लोगों की हत्या कर दी. मैंने किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई. मैंने अभी तक अपने परिवार को नहीं देखा। वहीं, एक अन्य निवासी टिमोती हारुना ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया. कई लोगों का अपहरण करने के साथ ही हमारे घरों में आग लगा दिया.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This