Yamuna Expressway Accident: घायलों की मदद कर रहे युवकों को बस ने रौंदा, तीन युवकों सहित 4 की मौत

Must Read

अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां आगरा से नोएडा जा रही दो कार की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए. हादसा देख जेवर एयरपोर्ट जा रहे मथुरा के नौहझील निवासी तीन युवक रुक गए और घायलों को कार से निकालने लगे, इसी दौरान आगरा की तरफ से आई तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने इन तीनों को रौंद दिया. गंभीर रूप से घायल होने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार सवार घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. शवों को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों के अस्पताल भेजवाया. बताया गया है कि मृत महिला अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र की रहने वाली है और वृंदावन से लौट रही थी. इस हादसे में महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This