Yavatmal Accident: ट्रक ने पुलिस वैन में मारी टक्कर, पुलिस कर्मी सहित दो की मौत

Must Read

Maharashtra Yavatmal Accident: शनिवार की देर रात महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक सड़क हादसा हो गया. यहां हाईवे पर खड़ी एक पुलिस वैन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक पुलिस कर्मी और ट्रक चालक की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर बीती रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ.

चेकिंग के दौरान हुई दुर्घटना
पुलिस ने बताया कि राजमार्ग पर पुलिसकर्मी एक पुल पर एक ट्रक की जांच कर रहे थे. इसी दौरान एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी.

दो पुलिसकर्मी घायल
इस हादसे में राजमार्ग पुलिस के एक कर्मचारी और ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के बीच तलाक के फैसले को दी मंजूरी, आपसी सहमति से लिया निर्णय

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल...

More Articles Like This