Yemen: यमन तट के पास प्रवासी नाव पलटी, 41 लोगों की मौत, कई लापता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमन: यमन से भीषण नाव हादसे की खबर आ रही है. यहां पूर्वी यमन के तट से दूर अरब सागर में प्रवासियों से भरी एक नाव के पलट गई. इस हादसे में 41 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता है. उनकी तलाश जारी है.

शबवा प्रांत में यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक अली अल-धीब ने बताया कि 200 से अधिक अफ्रीकी प्रवासियों को ले जा रही एक नाव शबवा के तट से दूर हादसे का शिकार होते हुए पलट गई.

उन्होंने कहा कि शबवा के स्वास्थ्य कार्यालय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन की खोज और बचाव टीमें दक्षिण-पूर्वी शबवा में राधुम जिले के तटों से शवों को बरामद करने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं. उन्होंने बताया कि 41 शव बरामद किए गए हैं. वहीं, 70 से अधिक जीवित बचे लोग जिले के तट तक पहुंचने में कामयाब रहे और उन्हें मौके पर टीमों द्वारा तुरंत प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई.

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि दुखद घटना के बाद कुछ प्रवासियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है. यमन में लगभग एक दशक से जारी संघर्ष के बावजूद, प्रवासी देश में खतरनाक समुद्री यात्राएं कर रहे हैं और अक्सर वे जर्जर तस्करी नौकाओं और चरम मौसम की स्थिति के कारण उत्पन्न खतरों का शिकार हो रहे हैं. यमन सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों तक पहुंचने के इच्छुक हजारों अफ्रीकी प्रवासियों के लिए पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version