Bahula Chaturthi: कल रखा जाएगा बहुला चतुर्थी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Must Read

Sankashti Chaturthi, Bahula Chaturthi 2023 Date: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को बहुला चतुर्थी के नाम से मनाते हैं. इस चतुर्थी के दिन गणेश जी के साथ-साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. भाद्रपद माह की शुरुआत आज से हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा बहुला चतुर्थी और संकष्टी चतुर्थी का व्रत और क्या है सही पूजा विधि?

कब है बहुला चतुर्थी
वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी की तारीख 2 सितंबर को रात 8.49 से शुरू हो रही है. तिथि का समापन 03 सितंबर की शाम 6.24 पर होगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि सर्वमान्य होती है. इसलिए इस बार बहुला और संकष्टी का व्रत 03 सितंबर को रखा जाएगा. बता दें कि बहुला चतुर्थी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसे पूजा-पाठ के लिए बहुत ही अच्छा समय माना जाता है

बहुला चतुर्थी महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर महीने पड़ने वाले चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व है, लेकिन भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का अपना अलग ही महत्व है. इस दिन भगवान गणेश के साथ श्री कृष्ण और कामधेनू गाय की पूजा की जाती है. भाद्रपद माह के चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. बहुला चतुर्थी व्रत के दिन गौ माता की उपासना का विधान है.

ये भी पढ़ेंः Mysterious Temples: इस पर्वत से सुनाई देती है महादेव के डमरू की आवाज, रहस्य जान चौंक जाएंगे आप

ये भी पढ़ेंः Ganesh Chaturthi 2023 Date: कब है गणेश चतुर्थी? जानिए गणेश उत्सव की सही तारीख और गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This