Aaj Ka Rashifal: मिथुन, मीन समेत इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए राशिफल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 02 December 2023: आज 02 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को मार्गशीर्ष (अगहन) कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज के दिन शनिदेव और बजरंगबली की पूजा की विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का शनिवार का राशिफल…

मेषः वाणी में विनम्रता रहेगी. आपके मधुर स्वभाव से अधिकारी प्रभावित होंगे. यात्रा के योग हैं. घर परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी. जोखिम भरे कार्यों से बचें.

वृषभः खर्चों की अधिकता रहेगी. महिला मित्र से दूराव हो सकता है. परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. विवाद से दूर रहें.

मिथुनः भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. रोजी-रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में तरक्की के योग हैं. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. धन लाभ संभव है.

कर्कः आय के स्रोत में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लाइफ पार्टनर के तरफ से सरप्राइज मिल सकता है. धन लाभ के प्रबल योग हैं. प्यार में रोमांस बरकरार रहेगा.

सिंहः मन में सकारात्मक विचारों का आना-जाना लगा रहेगा. घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहेगी. सेहत को लेकर सतर्क रहें. शाम को परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं.

कन्याः किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में नया निवेश के लिए आज का दिन शुभ है. क्रय-विक्रय के लिए दिन शुभ है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

तुलाः व्यवसायिक योजना फलीभुत होगी. लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं. रोमांटिक मूड में रहेंगे. ऑफिस में खुशनुमा माहौल रहेगा. यात्रा के योग हैं.

वृश्चिकः घर परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी. किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है. कार्यों पर फोकस करें.

धनुः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के तरफ से गुड न्यूज मिल सकती है. नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ है.

मकरः आज दिन की शुरुआत किसी अच्छे खबर से होगी. निवेश से अधिक खर्चों के चलते परेेशान हो सकते हैं. कोई भी निर्णय सोच समझकर लें. जीवनसाथी से खटपट हो सकती है.

कुंभः आज का दिन शानदार रहेगा. लव लाइफ रोमांटिक होगी. मेहनत से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है. जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें.

मीनः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. इस राशि के सिंगल लोगों को प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है. ऑफिस में अधिकारी आपके कार्यों की सराहना करेंगे. धन लाभ संभव है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version