Horoscope: कन्या, तुला समेत इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए राशिफल

Must Read

Aaj Ka Rashifal 25 September 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है. ज्योतिष ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से हमारे भविष्य में घटित होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं के बारे में बताते हैं. इसकी जानकारी ज्योतिष हमें दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल के हिसाब से बताते हैं. आज यानी 25 सितंबर को सोमवार का दिन है. आज के दिन देवों के देव महादेव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आइए ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से जानते हैं, सभी 12 राशियों का सोमवार का राशिफल…

मेषः वाणी पर संयम बरतें. सेहत का ख्याल रखें. अनियोजित खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

वृषः भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. ऑफिस में सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे. लव लाइफ रोमांटिक रहेगी. खानपान पर ध्यान दें.

मिथुनः शैक्षणिक कार्यों में मन लगेगा. धैर्य से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे. ऑफिस के कार्यो पर ध्यान दें.

कर्कः स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा. सेहत का ख्याल रखें. संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. विवाद से बचें.

सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखें. खर्चों की अधिकता रहेगी. क्रोध को काबू में रखें.

कन्याः मन अज्ञात भय से परेशान रहेगा. क्रोध की अधिकता रहेगी. ध्यान रहे आवेश में आकर लिया निर्णय घातक हो सकता है. खानपान में रुचि बढ़ेगी.

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: पारिवारिक कलह से हैं परेशान, आज ही करें ये उपाय; नहीं होगी लड़ाई

तुलाः गुस्से को काबू में रखें. ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. माता-पिता के सेहत का ख्याल रखें. खर्चों की अधिकता रहेगी. धन हानि संभव है.

वृश्चिकः मानसिक शांति बनी रहेगी. नौकरी में स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं. रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा. परिवार के सदस्यों के सेहत का ख्याल रखे.

धनुः कार्यक्षेत्र में असफलता मिलेगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. ऑफिस में सहकर्मी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं. फिजुलखर्ची के चलते आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी.

मकरः वाद-विवाद से दूर रहें. यात्रा के योग हैं. मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. खर्चों पर कंट्रोल रखें. ऑफिस में नया टॉरगेट मिल सकता है. तनाव से बचें.

कुंभः वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. घर परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. लव लाइफ बेहतर होगी. ऑफिस में अधिकारियों की फटकार पड़ सकती है.

मीनः मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. परिश्रम से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. इस राशि के सिंगल लोगों को प्यार का प्रपोजल मिल सकता है.

ये भी पढ़ेंः Saptahik Rashifal: वृष राशि वालों को मिलेगा प्यार प्रपोजल, इन राशि वालों को नहीं होगी नोट की कमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

18 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This