Sawan Purnima 2023: सावन अधिकमास की पूर्णिमा कल, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Must Read

Sawan Adhik Maas Purnima 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में पुरुषोत्तम माह यानी अधिकमास माह का विशेष महत्व है. अधिकमास की पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान कर गरीबों को दान देने से अमृत की प्राप्ति होती है. अधिकमास माह की पूर्णिमा तिथि कल यानी 01 अग्स्त को है. जानिए कल कब है स्नान-दान का शुभ मुहूर्त?

अधिकमास माह की पूर्णिमा?
सावन अधिक मास माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 01 अगस्त 2023, दिन मंगलवार को सुबह 03 बजकर 51 मिनट से हो रही है. तिथि का समापन 02 अगस्त 2023, दिन बुधवार को सुबह 12.01 मिनट पर होगी. ऐसे में अधिकमास की पूर्णिमा 01 अगस्त को मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ेंः PURNIMA UPAY: अधिकमास की पूर्णिमा पर करें ये उपाय, झमाझम होगी नोटों की बारिश

  • पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त
  • स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 04.18 – सुबह 05.00
  • स्नान-दान का दूसरा मुहूर्त सुबह 09.05 – दोपहर 02.09
  • सत्यनारायण पूजा – सुबह 09.05 – दोपहर 12.27
  • चंद्रोदय समय – शाम 07.16
  • मां लक्ष्मी पूजा – प्रात: 12.07 – प्रात: 12.48 (2 अगस्त 2023)

अधिकमास पूर्णिमा 2023 शुभ योग
इस बार अधिकमास की पूर्णिमा पर एक साथ कई शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन प्रीति योग – 31 जुलाई 2023, रात 11.05 से 01 अगस्त शाम 06.53 तक, आयुष्मान योग – 01 अगस्त 2023, शाम 06.53 से 02 अगस्त 2023, दोपहर 02.34 तक, जबकि अभिजीत मुहूर्त 01 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक है.

ये भी पढ़ेंः SHUKRA ASTA: इन 4 राशि वालों की तिजोरी पर मंडरा रहा है आर्थिक संकट, तुरंत लगा लें ताला; वरना हो जाएंगे कंगाल

ये भी पढ़ेंः Horoscope: महीने के पहले दिन इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, जानिए दैनिक राशिफल

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This