Sawan 2023: आलता के ये डिजाइन सुहागिन महिलाओं की खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Sawan 2023: आलता का सीधा संबंध हिंदू धर्म से है. क्योंकि कहा जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं राधा के हाथ-पैर थपथपाते थे. इसी वजह से इसे लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है. आपको बता दें, आलता का प्रयोग खासतौर पर शादीशुदा महिलाएं करती हैं और इसे सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है. सावन का महीना चल रहा है.

सावन माह में महिलाएं महादेव और माता गौरी की पूजा करते समय 16 श्रृंगार का करती है. इन्हीं 16 श्रृंगार में आलता भी शामिल है. आलता लगाने से ना सिर्फ विवाहित महिला का 16 श्रृंगार पूरा होता है, साथ ही में पैरों की खूबसूरती भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. आज के इस लेख में हम विवाहित महिलाओं को आलता के कुछ डिजाइन दिखाने वाले है, जिन्‍हे लगाकर वो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है.  

Alta Designs For Sawan
Alta Designs For Sawan

दो रंगों से बनाएं डिजाइन
सावन का महीना चल रहा है, ऐसे में अगर आप आलता लगाने की सोच रही है, तो सफेद रंग की कुमकुम के साथ ऐसा डिजाइन बना सकती हैं. ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है.

Alta Designs For Sawan

मेहंदी के साथ आलता
अगर आप पैरों में मेहंदी के साथ आलता लगाने की सोच रही है, तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है. इससे आपकी मेहंदी की खूबसूरती और भी ज्‍यादा बढ़ जाएगी.

Alta Designs For Sawan

मोटी बेल
अगर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती है, तो इस तरह से गाढ़े-गाढ़े आलते से आप पैरों में बेल बना सकती हैं. ध्यान रहे, ये बेल थोड़ी मोटी होनी चाहिए, तभी ये खूबसूरत दिखेगी.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This

Exit mobile version