यूक्रेन ने युद्ध के बीच अपनी सैन्य ताकत को बढ़ाया, पहली बार रूस के खिलाफ उतारी अपनी FP-7 मिसाइल

Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दिया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को ऐलान किया कि यूक्रेन ने अपनी घरेलू तकनीक से विकसित FP-7 टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल का पहली बार युद्ध में इस्तेमाल किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मिसाइल कहां दागी गई और उसने किस ठिकाने को निशाना बनाया. जेलेंस्की ने इस ऑपरेशन से जुड़े लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब अगला लक्ष्य इस मिसाइल का उत्पादन बढ़ाना है.

ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले

रूस लगातार यूक्रेन के ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले कर रहा है. ऐसे में यूक्रेन अपनी मिसाइल क्षमता मजबूत कर रूस को जवाब देने की तैयारी में जुटा है. FP-7 यूक्रेन में विकसित कम दूरी की टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल है. यूक्रेनी सैन्य विश्लेषकों के मुताबिक, इसकी मारक क्षमता करीब 200 किलोमीटर है. वहीं, इसे बनाने वाली कंपनी फायर पॉइंट के अनुसार, मिसाइल की रेंज 250 किलोमीटर तक हो सकती है. इसकी अधिकतम रफ्तार 1,500 मीटर प्रति सेकंड और इसमें 200 किलोग्राम का वारहेड लगाया जा सकता है.

अमेरिकी सेना की ATACMS मिसाइल के समान

इस मिसाइल को अमेरिकी सेना की ATACMS मिसाइल के समान बताया जा रहा है. अमेरिका पहले ही यूक्रेन को कुछ ATACMS मिसाइलें दे चुका है. हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, FP-7 की कीमत ATACMS के मुकाबले काफी कम है. फायर पॉइंट के चीफ डिजाइनर और को-फाउंडर डेनिस श्टिलरमैन ने मार्च में कहा था कि FP-7 को ATACMS जैसा बनाया जा रहा है और इसका वारहेड उससे बड़ा भी हो सकता है. उनके मुताबिक, इसकी कीमत कम से कम आधी हो सकती है.

पहली बार FP-7 को युद्ध में इस्तेमाल किया 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर किए एक पोस्ट में बताया कि पहली बार FP-7 को युद्ध में इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने लिखा, ‘यूक्रेन की टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल. FP-7. पहली बार युद्ध में इस्तेमाल. इस नतीजे के लिए धन्यवाद. अब अगला कदम प्रोडक्शन है. यूक्रेन की जय.’ हालांकि, उन्होंने यह जानकारी नहीं दी कि मिसाइल का इस्तेमाल किस इलाके में किया गया और इसका निशाना क्या था. कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस बारे में सवाल किया गया तो जेलेंस्की के कम्युनिकेशन सलाहकार ने से कहा, ‘हम यह नहीं बताने वाले.’

जानकारी सार्वजनिक नहीं की

यानी मिसाइल के पहले इस्तेमाल की पुष्टि तो कर दी गई है, लेकिन उसके ऑपरेशन की जगह और उसके इस्तेमाल से क्या हुआ उसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. शायद इसलिए कि मिसाइल की ताकत पब्लिक डोमेन में न आए. यूक्रेन की कंपनी फायर पॉइंट FP-7 के साथ लंबी दूरी की FP-9 मिसाइल भी विकसित कर रही है. इसकी रेंज 850 किलोमीटर तक बताई गई है.

इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद गुजरात में लागू हुआ UCC कानून, गजट नोटिफिकेशन जारी, कई अहम नियम शामिल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version