Nag Panchami 2023 Date: कब है नागपंचमी, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Must Read

Nag Panchami 2023 Date Time and Puja Vidhi: हिंदू धर्म में नागपंचमी का विशेष महत्व है. नागपंचमी का त्यौहार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी के दिन मनाई जाती है. इस दिन नागदेवता की पूजा की जाती है. जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष, राहु या केतु का दोष हैं वो यदि इस दिन विधि विधान से नाग देवता की पूजा करते हैं, तो उन्हें काल सर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है. इसके अलावा नागपंचमी पर पूजा करने से अपार धन दौलत और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इस साल सावन में कब मनाई जाएगी नाग पंचमी, आइए जानते हैं…

कब है नाग पंचमी 2023
श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तिथि 20 अगस्त को रात 12 बजकर 23 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी. तिथि का समापन 21 तारीख को रात में 2 बजे होगा. उदयातिथि मान्यतानुसार नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा.

नाग पंचमी पूजा विधि
नाग पंचमी के दिन सुबह उठकर स्नान करें. इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें. इसके बाद पूजा की थाली में हल्दी, रोली, चावल, फूल, दीपक और दूध रख लें. फिर मंदिर जाकर ये सभी चीजें नाग देवता को अर्पित करें. इस बात का ध्यान रखें कि नाग देवता को कच्चे दूध में घी चीनी मिलाकर ही अर्पित करें. इसके साथ ही विधि विधान से पूजा करते हुए नाग देवता की आरती उतारें और पूजा के आखिरी में नाग देवता से अपनी इच्छाएं पूर्ण करने की प्रार्थना करें. ऐसा माना गया है कि इस माह में नाग देवता की पूजा करने से धन-सपंत्ति में वृद्धि होती है.

काल सर्प दोष से मुक्ति के उपाय
जिन जातकों की कुंडली में काल सर्प दोष है उनके लिए इस दिन पूजा करना विशेष फलदायी होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन रुद्राभिषेक करने और चांदी के नाग-नागिन नदी में प्रवाहित करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है.

ये भी पढ़ेंः DREAM ASTROLOGY: सपने में सांप, शिवलिंग या मंदिर दिखाई देना शुभ या अशुभ, जानिए मतलब

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This