वाइन शॉप में बंदरिया की ‘पार्टी’! बोतल उठाई, शराब गटकी और हो गई टल्ली, VIDEO वायरल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Monkey Drinks Alcohol: झारखंड के रांची से एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान खींच लिया. शुक्रवार को ओरमांझी के ब्लॉक चौक इलाके में स्थित एक वाइन शॉप में अचानक एक बंदरिया पहुंच गई. दुकान के भीतर आने के बाद उसने ऐसा किया कि वहां मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए.

शराब पीने लगी बंदरिया

बताया जा रहा है कि बंदरिया ने दुकान में रखी शराब की एक बोतल उठा ली और उसमें से शराब पीने लगी. इससे पहले दुकानदार ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन बंदरिया ने कथित तौर पर उसे काट लिया. इसके बाद दुकानदार को दुकान से बाहर जाना पड़ा. दुकानदार के बाहर निकलते ही बंदरिया ने दुकान के अंदर रखी शराब की बोतल से शराब पी ली. इसके बाद वह वहीं फर्श पर लेट गई और कुछ ही देर में सो गई. दुकान के अंदर बंदरिया को इस तरह आराम फरमाते देख आसपास के लोगों में भी उत्सुकता बढ़ गई.

बंदरिया को देखने उमड़ी भीड़ Monkey Drinks Alcohol

घटना की जानकारी इलाके में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वाइन शॉप के आसपास जमा हो गए. हर कोई इस अजीब नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहता था. कुछ लोगों ने मौके की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

रेस्क्यू टीम ने संभाला मोर्चा

बंदरिया के दुकान के भीतर सो जाने के बाद मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई. सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. रेस्क्यू टीम का मकसद बंदरिया को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना वहां से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाना था. इस अनोखी घटना के बाद इलाके में बंदरिया के ‘शराबी कारनामे’ की खूब चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- आगरा में हादसाः डिवाइडर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Latest News

Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, लोग घरों से बाहर निकले, जाने कितनी रही तीव्रता

Indonesia Earthquake: रविवार सुबह भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर...

More Articles Like This