‘आप’ ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कांग्रेस के साथ गठबंधन की नहीं बनी बात!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Harayana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है. आम आदमी पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवरों की दूसरी सूची जारी की है. कल यानी सोमवार को ‘आप’ ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. ‘आप’ की दूसरी सूची में 9 प्रत्याशियों के नाम हैं. कल जारी की गई सूची में 11 सीटों पर ‘आप’ ने भी उम्मीदवार उतारे जहां पर कांग्रेस पहले से उम्मीदवार खड़ी कर चुकी थी. यहां देखिए आप के प्रत्याशियों की दूसरी सूची…

जानकारी दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में ‘आप’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन संभव नहीं हो सका है. दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर बात नहीं बनी. कांग्रेस ने हाल के दिनों मेंं अपने 31 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले दिनों में हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर फैसला आ सकता है. हालांकि. दोनों पार्टियां अब इस चुनाव में अकेले मैदान में उतर रही हैं.

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में आगामी पांच अक्टूबर को विधानसभा के चुनाव होंगे. एक ही चरण में राज्य की सभी 90 सीटों पर चुनाव होंगे. चुनावी परिणाम 08 अक्टूबर को आएंगे. वर्तमान में दो राज्यों (हरियाणा और जम्मू कश्मीर) में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद यह पहला चुनाव है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version