चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को झटका, RJD के दो विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव जीत हासिल करने की तैयारियों के बीच तेजस्वी यादव को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. नवादा से आरजेडी की विधायक विभा देवी और रजौली से आरजेडी विधायक प्रकाश वीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. विभा देवी बाहुबली विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं, जो लंबे समय तक रेप के आरोप में जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा हुए हैं.

पीएम मोदी के साथ मंच दिखे थे दोनों विधायक

कुछ दिन पहले गया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर आरजेडी विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर दिखे थे. इसके बाद से ही राजनीतिज्ञों सहित अन्य लोग यह कयाय लगाने लगे थे कि शायद ये दोनों नेता आरजेडी छोड़ सकते हैं.

तेजस्वी यादव ने जेडीयू के पूर्व विधायक कौशल यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव को आरजेडी में शामिल कराया था. इसके बाद से ही राजवल्लभ यादव के परिवार की लालू परिवार से दूरी बढ़ती गई. पिछले लोकसभा चुनाव में भी तेजस्वी यादव ने राजवल्लभ यादव के भाई विनोद को टिकट नहीं दिया था. विनोद यादव निर्दलीय चुनाव लड़े थे.

तेजस्वी-लालू और राबड़ी देवी आ रहे दिल्ली

महागठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तेजस्वी यादव आज दिल्ली आ रहे हैं. दिल्ली में वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगे. तेजस्वी यादव के साथ ही उनके पिता लालू प्रसाद यादव और उनकी माता राबड़ी देवी प्लेन से दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

Latest News

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी व्रत आज, फटाफट नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा उपाय

Ahoi Ashtami 2026: हिंदू धर्म में हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई...

More Articles Like This

Exit mobile version