Delhi Election Result 2025: ‘झूठ के शासन का अंत…’, दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 सालों का सूखा खत्म कर सत्ता में वापसी की है. इस बार आम जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है. नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इसे झूठ के शासन का अंत बताया है.

‘अहंकार और अराजकता की हार है’

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद अमित शाह ने अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है… यह अहंकार और अराजकता की हार है. यह ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है. इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार. मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा अपने सभी वादे पूरे कर दिल्ली को विश्व की नंबर 1 राजधानी बनाने के लिए संकल्पित है”

अमित शाह ने आगे लिखा, “दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता. जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है. दिल्ली में मिली इस भव्य जीत के लिए अपना दिन-रात एक करने वाले बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हार्दिक बधाई देता हूं. चाहे महिलाओं का सम्मान हो, अनधिकृत कॉलोनीवासियों का स्वाभिमान हो या स्वरोजगार की अपार संभावनाएं, मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी.”

2013, 2015, 2020 में क्या रहा रिजल्ट?

  • 2013- दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप 31, भाजपा 28 और कांग्रेस 8 सीटें जीती थीं. उस दौरान आम जनता पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.
  • 2015- इस चुनाव में आम जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की थी. इसमें आप ने 67 और भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की थी.
  • 2020- इस चुनाव में आम जनता पार्टी ने 62 और भाजपा ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 27 साल बाद बनेगी सरकार, बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Latest News

02 August 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 2 August 2026: रविवार का पंचांग, संकष्टी गणेश चतुर्थी, चतुर्थी तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, चंद्र राशि और आज के सभी शुभ-अशुभ समय यहां जानें.

More Articles Like This

Exit mobile version