Assembly Election Voting: केरल में डेढ़ घंटा कतार में खड़े बुजुर्ग की मौत, पुडुचेरी में भिड़े कांग्रेस-भाजपा समर्थक

Assembly Elections 2026: असम, केरल, पुडुचेरी राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प हो गई. पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया. केरल में चुनाव के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई. त्रिशूर के वानियाम्पारा में मतदान करने के बाद 62 वर्षीय विनोदन की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उनकी मृत्यु हो गई. पुलिस के मुताबिक विनोदन वानियाम्पारा के पास रामंचिरा के निवासी थे.

कतार में खड़े रहने के बाद अपना वोट डाला

पुलिस के अनुसार विनोदन सुबह वानियाम्पारा स्थित ईकेएम यूपी स्कूल में मतदान करने पहुंचे थे. लगभग एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपना वोट डाला. उधर, असम विधानसभा चुनाव के बीच सोनितपुर जिले के नदुआ निर्वाचन क्षेत्र में तैनात एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए. मृतक का नाम देबेन होरो था और उनकी उम्र 45 वर्ष थी. वह डोलापानी एलपी स्कूल के मतदान केंद्र संख्या 230 पर दूसरे मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे.

आज सुबह अपने बिस्तर पर मिले बेहोश

अधिकारियों ने बताया कि देबेन होरो आज सुबह अपने बिस्तर पर बेहोश मिले थे. जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से पास के अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत का असली कारण अभी साफ नहीं है. हालांकि, डॉक्टरों को किसी पुरानी बीमारी का शक है. देबेन होरो चारीद्वार क्षेत्र के रहने वाले थे और एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक थे. इस घटना का मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा.

असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान

दोपहर एक बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, असम में सबसे अधिक 59.63 प्रतिशत मतदान हुआ है. पुडुचेरी में 56.83 प्रतिशत और केरल में 49.70 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं. केरल की 140, असम की 126 और पुदुचेरी की 30 सीटों पर जनता अपने भविष्य का फैसला कर रही है. असम के मुख्यमंत्री और जलुकबारी से उम्मीदवार हिमंता बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा और बच्चों के साथ कामपुर के एक मतदान केंद्र पर असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना वोट डाला. इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने जीत पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा, 100 प्रतिशत जीत तय है.

इसे भी पढ़ें. Assembly Election Voting: एक बजे तक असम में सबसे अधिक 60% मतदान, केरल-पुडुचेरी में भी 50% से ज्यादा वोटिंग

Latest News

युद्धविराम के बावजूद ईरान का अटैक जारी, कुवैत पर ड्रोन हमला, सऊदी अरब के अहम तेल पाइपलाइन को भी नुकसान

US Israel Iran War LIVE Updates: ईरान और उसके सहयोगी समूहों ने दो हफ्ते के युद्धविराम के बावजूद गुरुवार...

More Articles Like This

Exit mobile version