उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assembly Election 2024: भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही 4 राज्यों में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवारों की सूची भी जारी की है. आइए जानते हैं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने किसे कहां से अपना उम्मीदवार बनाया है.

बता दें कि सिक्किम में उम्मीदवारों की पहली सूची में बीजेपी ने 14 नामों का ऐलान किया था. अब दूसरी सूची आने के साथ 23 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. बता दें कि गुजरात में 5, हिमाचल प्रदेश में 6, कर्नाटक में 1 और पश्चिम बंगाल में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. हिमाचल में कांग्रेस से आए 6 नेताओं को बीजेपी ने टिकट दी है.

यहां देखिए कहां से किसे बनाया उम्मीदवार

उपचुनाव में किसे कहां से मिला मौका

गुजरात
विजापुर- चतुरसिंह जावंजी चावड़ा
पोरबंदर- अर्जुनभाई देवभाई मोधवाडिया
मनावदर- अरविंदभाई जिनाभा लड़ानी
खंभात- चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल
वाघोडिया- धर्मेंद्रसिंह रानुभा वाघेला

हिमाचल प्रदेश
धर्मशाला- सुधीर शर्मा
लाहौल स्पीति- रवि ठाकुर
सुजानपुर- रजिंदर राणा
बड़सर- इंद्र दत्त लखनपाल
गगरेट- चैतन्य शर्मा
कुटलैहड़- देविंदर कुमार

कर्नाटक
शोरपुर- नरसिंहनायक

पश्चिम बंगाल
भगवानगोला- भास्कर सरकार

सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भी बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. देखिए किसे कहां से दिया मौका…

Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This

Exit mobile version