यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी करीब 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का गोला-बारूद निर्यात किया है. इसमें फाइटर जेट, मिसाइल, तोप के गोले, मोर्टार शेल, विस्फोटक और गोला-बारूद में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री शामिल है. यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए बड़े कारोबारी मौके लेकर आई है.

भारत का यह निर्यात 1,600% से ज्यादा बढ़ा

व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध से पहले के चार साल की तुलना में यूरोप को भारत का यह निर्यात 1,600% से ज्यादा बढ़ा है. यह दिखाता है कि दुनिया के हथियार मार्केट को भारत की जरूरत है. ब्लूमर्ग की रिपोर्ट में Trade Data Monitor के आंकड़े दिए गए हैं. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से यूरोप को भारतीय हथियारों और गोला-बारूद का निर्यात तेजी से बढ़ा है.

यह आंकड़ा 4.92 करोड़ डॉलर था

युद्ध से पहले के चार साल में यह आंकड़ा 4.92 करोड़ डॉलर था, जो अब बढ़कर 87.2 करोड़ डॉलर हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, इस निर्यात का करीब तीन-चौथाई हिस्सा पूर्वी और मध्य यूरोप के 13 देशों को बेचा गया है. ये वह देश हैं, जो यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में अहम भूमिका निभा रहे हैं और युद्ध के बाद इनके यहां गोला-बारूद की मांग बढ़ी है. आंकड़ों के मुताबिक, इस देशों को गोले, मोर्टार, विस्फोटक और उनसे जुड़ी सामग्री की आपूर्ति करने वाले देशों में भारत अब दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर है. चार साल पहले भारत इस लिस्ट में 28वें स्थान पर था.

PM मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा

भारत के डिफेंस निर्यात में बढ़ोतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता घटाने की नीति से भी जुड़ी है. सरकार ने अप्रैल में बताया था कि मार्च में खत्म हुए वित्त वर्ष के दौरान भारत का कुल डिफेंस निर्यात 63% बढ़कर 4 अरब डॉलर हो गया. यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले दोगुने से ज्यादा और करीब एक दशक पहले की तुलना में लगभग 25 गुना है. इसमें वे निर्यात सौदे भी शामिल हैं, जिनको ग्रीन सिग्नल मिल चुका है, लेकिन अभी उनकी डिलीवरी नहीं हुई है.

सरकारी डिफेंस कंपनियों की अहम भूमिका

इस बढ़ोतरी में सरकारी डिफेंस कंपनियों की अहम भूमिका है. इनमें Munitions India Ltd. शामिल है, जो भारत में गोला-बारूद बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रवि कांत का कहना है कि घरेलू बाजार के साथ विदेशी ग्राहकों तक पहुंच बनाना कंपनी के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी था.

इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति मुर्मू का जगदलपुर दौरा आज: लगायेंगी मुरिया दरबार, अन्य कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version