चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vijendra Singh Joins BJP: जहां एक ओर चुनावी प्रचार अभियान तेज है तो वहीं नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी जारी है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. आज बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने हाथ का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. राजधानी दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने विजेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल कराया है.

पहले ही लग रही थीं अटकलें

आपको बता दें कि बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक दिन पहले ही एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लाइन पोस्ट किया था. जिसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं. अपने एक्स प्रोफाइल पर उन्होंने लिखा था कि जनता जहां चाहे, मैं तैयार हूं.

उल्लेखनीय है कि साल 2019 में बॉक्सर विजेंद्र सिह ने हाथ का साथ चुना था. कांग्रेस ने 2019 के आम चुनाव में विजेंद्र सिंह को साउथ दिल्ली सीट से टिकट दिया. हालांकि वो रमेश विधूड़ी के खिलाफ चुनाव हार गए थे. इसके बाद भी वह कांग्रेस के साथ जुड़े रहे. वहीं, साल 2023 के अंत में उन्होंने राजनीति से संन्यास की बात कही थी. वैसे कयास लगाये जा रहे थे कि वो राजनीति में एक बार फिर से वापसी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आगरा में गरजे CM योगीः कहा- अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे, अब वहां भी…

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version