Bihar Polls 2025: बिहार में SIR के तहत वोटर लिस्ट जारी, इस तरह चेक कर सकते हैं अपना नाम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Polls 2025: मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट को जारी कर दिया है. जल्द ही चुनाव आयोग इसके आंकड़े का विवरण जारी करेगा. चुनाव आयोग द्वारा SIR के आलोक में 30.09.2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है.

ऐसे चेक करें अपना नाम

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि कोई भी मतदाता SIR के तहत जारी किए गए वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकता हैं. कोई भी मतदाता दिए गए लिंक https://voters.eci.gov.in/ के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकता हैं.

22 वर्ष के बाद हुआ SIR

चुनाव आयोग की तरफ से करीब 22 साल के अंतराल के बाद बिहार में SIR के तहत वोटर लिस्ट का रीविजन किया गया है. SIR के समापन के बाद आयोग ने मंगलवार को अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी है. चुनाव आयोग द्वारा 1 अगस्त को मसौदा मतदाता सूचियां जारी की गईं थी. इसके बाद 1 सितंबर तक व्यक्तियों और राजनीतिक दलों के दावे और आपत्तियां ली गईं. मसौदा सूची में 7.24 करोड़ मतदाता हैं.

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version