UP Lok Sabha Election: मायावती ने आखिरी वक्त पर बदला उम्मीदवार, जौनपुर से काटा बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP Lok Sabha Election 2024: कल यानी 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि बसपा सुप्रीमों मायावती ने जौनपुर लोकसभा सीट पर आखिरी वक्त पर उम्मीदवार बदल दिया. बसपा ने जौनपुर के उम्मीदवार धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट दिया है. नामांकन के आखिरी दिन यानी आज जौनपुर से बसपा उम्मीदवार श्याम सिंह यादव पर्चा भरेंगे.

नामांकन का आखिरी दिन आज

दरअसल, बसपा ने पहले पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को टिकट दिया था. पूर्व सांसद धनंजय सिंह हाल ही में कोर्ट से राहत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं. आज यहां नामांकन का आखिरी दिन है. लेकिन इससे पहले मायावती ने इनका पत्ता काट दिया है और इनके जगह श्याम सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. बताया जा रहा है कि श्याम सिंह यादव दोपर 1 बजे नामांकन दाखिल करेंगे.

4 दिन पहले किया था नामांकन

आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि श्याम सिंह और बीएसपी के जोनल कॉर्डिनेटर ने की है. मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसपी से टिकट कटने के बाद श्रीकला रेड्डी के पति और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने घर पर करीबी लोगों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में ये तय होगा कि BSP से टिकट कटने के बाद उनकी पत्नी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी या नहीं. उनकी पत्नी श्रीकला ने चार दिन पहले ही बीएसपी से नामांकन दाखिल किया था.

जौनपुर में 25 मई को मतदान

बता दें कि जौनपुर लोकसभा सीट पर मतदान छठे चरण में 25 मई को होना है. इस दिन पूर्वांचल की पांच सीटों लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोटिंग होगी. इन सबके बीच यूपी में सपा और बसपा द्वारा उम्मीदवारों के बदलने का सिलसिला लगातार जारी है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version