BSP ने जारी की प्रत्याशियों की चौथी सूची, आजमगढ़ और गोरखपुर से इनको बनाया उम्मीदवार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

BSP Released 4th Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर बीएसपी चीफ मायावती ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है. इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस लिस्ट में मायावती ने आजमगढ़ से भीम राजभर तो बालकृष्ण चौहान को घोसी से टिकट दिया है. इसी के साथ बसपा चीफ ने गोरखपुर से जावेद सिमनानी, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय को मैदान में उतारा है.

मायावती ने शुरू किया चुनावी शंखनाद

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी चीफ मायावती ने महाराष्ट्र के नागपुर से चुनावी शंखनाद कर दिया है. इसके बाद अब वो उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभाएं करने जा रही हैं. उत्तर प्रदेश में रैली करने से पहले मायावती ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इसमें एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, बस्ती से दया शंकर मिश्रा, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रॉबर्ट्सगंज से अधिवक्ता धनेश्वर गौतम को टिकट दिया है.

Latest News

Breakfast Mistakes: सुबह नाश्ता करते समय न करें ये 4 गलतियां, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Breakfast Mistakes: सुबह का नाश्ता दिन का पहला जरूरी भोजन माना जाता है. लेकिन नाश्ता छोड़ना, ज्यादा मीठा खाना, प्रोटीन की कमी और खाली पेट चाय पीने जैसी आदतें परेशानी का कारण बन सकती हैं. जानें नाश्ते से जुड़ी किन गलतियों से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version