J&K की चार राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगा मतदान और मतगणना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: बुधवार को चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की खाली पड़ी चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान कर दिया है. इससे जुड़ी जानकारी साझा करते हुए आयोग ने कहा कि चारों सीटों पर मतदान और मतगणना 24 अक्तूबर को ही पूरी कर ली जाएगी.

मालूम हो कि यह चारों सीटें फरवरी 2021 से ही खाली पड़ी हैं. ईसी ने बताया कि चुनाव का नोटिफिकेशन 6 अक्तूबर को जारी होगा. वहीं, नामांकन की आखिरी तिथि 13 अक्तूबर रहेगी. नामांकन की जांच 14 अक्तूबर तक की जाएगी. उम्मीदवार चाहें तो 16 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं.

ईसी के अनुसार, 24 अक्तूबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय किया गया है. इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी, जो पूरी होने तक चलेगी.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This