Bypolls: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जाने कब होगा मतदान और कब आएंगे नतीजे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bypolls: सोमवार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की चार सीटों सहित सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. मौजूदा सदस्यों की मृत्यु या इस्तीफे के कारण रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे.

इन विधानसभा सीटों पर कराए जाएंगे उपचुनाव
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब की जालंधर पश्चिम और हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रूपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला शामिल हैं.

यह है चुनाव का पूरा कार्यक्रम
चुनाव की अधिसूचना 14 जून को जारी की जाएगी. नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून है. 24 जून को नामांकन की जांच होगी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है. उपचुनाव 10 जुलाई को होंगे और मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी. चुनाव आयोग ने कहा कि उपचुनाव 15 जुलाई से पहले पूरे होने हैं.

Latest News

Kids Savings Account: बच्चों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे ये खास बैंक खाते, कम उम्र से सीखेंगे बचत और पैसों की...

आज के डिजिटल दौर में बच्चों को कम उम्र से पैसों की अहमियत और बचत की आदत सिखाना बेहद जरूरी हो गया है. देश के कई बड़े बैंक बच्चों और किशोरों के लिए विशेष सेविंग अकाउंट की सुविधा दे रहे हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version