West Bengal Election Result 2026 Updates: बंगाल के रुझानों में BJP को बहुमत, शुभेंदु अधिकारी भी ममता बनर्जी को दे रहे कड़ी चुनौती

Must Read

West Bengal Election Result 2026 Updates: बंगाल समेत देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों के लिए किस पार्टी या गठबंधन पर भरोसा जताया है. इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं.

इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प

पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था. राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ, जो 92 प्रतिशत से अधिक रहा. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है. भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

सबसे अहम सीटों में शामिल भवानीपुर

ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगे चल रही हैं. राजनीतिक रूप से सबसे अहम सीटों में शामिल भवानीपुर पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं. यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस (AITC) के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. उनके सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं शुभेंदु अधिकारी, जो BJP  का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस से प्रदीप प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) से श्रीजीव बिस्वास भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना रहे हैं.

वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक

असम में कुल 126 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ था और यहां भी वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक रहा. राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है. वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है.

तमिलनाडु में रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज

तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए मतदान हुआ और यहां रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सरकार है, जिसका नेतृत्व एम के स्टालिन कर रहे हैं. वहीं विपक्ष में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम और एनडीए गठबंधन है. इस बार थलापति विजय की पार्टी भी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है.

टीवीके 102 सीटों पर आगे

तमिलनाडु में विजय की अगुवाई वाली टीवीके 102 सीटों पर आगे चल रही है. एआईएडीएमके के उम्मीदवार 73 और डीएमके के उम्मीदवार 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. तमिलनाडु के रुझानों के बाद विजय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. विजय के घर के बाहर भी सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है. वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ, जहां लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. यहां एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है और आज के नतीजे तय करेंगे कि सत्ता बरकरार रहेगी या बदलाव होगा.

इसे भी पढ़ें. Assembly Election Result 2026 LIVE: 5 राज्यों की किस्मत का फैसला आज, किसके सिर सजेगा ताज?

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This