बंगाल के फालता में BJP की जीत तय, CPM कैंडिडेट से 99 हजार वोटों से आगे हैं देबांग्शु, TMC के जहांगीर का बुरा हाल

Must Read

Falta Election Results: पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा हुए चुनाव के बाद मतगणना जारी है. वोटों की गिनती के 19 राउंड के बाद भी भाजपा के देबांग्शु पांडा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. दोपहर 3:30 बजे तक 19 राउंड की गिनती पूरी हो गई. इसके आधार पर देबांग्शु 99 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 1.3 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं. सीपीआई (एम) के उम्मीदवार एसएन कुरमी 38,265 वोटों के साथ काफी पीछे दूसरे स्थान पर हैं, जबकि टीएमसी के जहांगीर खान को अब तक सिर्फ 5,914 वोट मिले हैं.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई मतगणना 

बता दें कि वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ और अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के बाद सभी 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया था. 21 मई को हुए दोबारा मतदान में 87 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े. यह मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी अहम हो गया है. भले ही तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने वोटिंग से कुछ दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. रीपोलिंग के दौरान EVM में उनका नाम और सिंबल मौजूद था.

इस बार मतदाताओं की भागीदारी और भी ज्यादा

2021 के चुनावों में फाल्टा विधानसभा सीट टीएमसी ने जीती थी. पार्टी के उम्मीदवार शंकर कुमार नास्कर ने बीजेपी को 40,000 से ज्यादा वोटों से हराया था. इस बार मतदाताओं की भागीदारी और भी ज्यादा 88.78 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि पिछले विधानसभा चुनावों में यह 87.2 प्रतिशत थी. फालता विधानसभा सीट पहले CPI(M) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन अब यह तृणमूल कांग्रेस का मजबूत क्षेत्र बन चुकी है. TMC ने पहली बार 2001 में यह सीट जीती थी. 2006 में CPI(M) ने वापसी की, लेकिन 2011 के बाद से TMC लगातार यहां जीत दर्ज कर रही है. खास बात यह है कि बीजेपी अब तक इस सीट पर कभी जीत नहीं सकी.

इसे भी पढ़ें. ईरान-अमेरिका के बीच 5 जून को होगी वार्ता, इस्लामाबाद में बैठेंगे प्रतिनिधि, क्या हार मान गया तेहरान?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This