Vidhan Sabha Chunav Result: हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजी से बढ़ रहीं बीजेपी की सीटें

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vidhan Sabha Chunav Result: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटो की गिनती जारी है. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं. शुरुआती रुझान में हरियाणा में कांग्रेस 65 तक पहुंच गई थी. लेकिन अचानक बीजेपी की सीटें तेजी से बढ़ी हैं. बीजेपी 38 सीटों पर जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है. पढ़िए मतगणना से जुड़े हर बड़े अपडेट्स…

हरियाणा में बहुमत से पिछड़ी कांग्रेस

हरियाणा में रुझानों में कांग्रेस बहुमत से पिछड़ गई है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी को 38 सीटों पर बढ़त है. जबकि कांग्रेस 31 सीटों पर आगे चल रही है.

 

बताते चले कि हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी को भरोसा है कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी, वहीं एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस भी 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है.

सोनीपत से बीजेपी आगे, गोहाना से कांग्रेस आगे

सोनीपत से बीजेपी आगे
बरोदा से कांग्रेस आगे
गन्नौर से देवेंद्र कादयान निर्दलीय आगे
राई से बीजेपी आगे
खरखोदा से कांग्रेस आगे
गोहाना से कांग्रेस आगे

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version