हैदराबाद में ओवैसी के खिलाफ लड़ रहीं माधवी लता का बयान वायरल, बोलीं- ‘मतदाताओं के वोट…’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hyderabad Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के शुरुआती रूझान सामने आने लगे हैं. आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती की जा रही है. वहीं, सबकी निगाहें वीआईपी सीट हैदराबाद पर टिकी हैं. इस सीट पर एआईएमआईए के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भाजपा प्रत्याशी माधवी लता से आगे चल रहें हैं. इस बीच माधवी लता का एक बयान वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं माधवी लता ने क्या कहा…

हैदराबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवी लता ने कहा कि बीजेपी जीत रही है.

माधवी लता ने बयान दिया कि चुनाव के दिन हमारे मतदाताओं ने धूप में निकल कर हमारे लिए वोट किया. हमारे साथ अन्याय हो रहा था, उसके बावजूद भी हमारे मतदाताओं का साथ हमारे साथ रहा.

माधवी लता ने कहा कि आज मैं प्रार्थना करती हूं कि राम भी हमारे सर पर हाथ रखें और रहीम भी हमारे सर पर हाथ रखें.

माधवी लता ने कहा कि हम जीतेंगे और कामयाब होकर बाहर निकलेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मतदान वाले दिन कहा था की हैदराबाद में बहुत सारी बोगस वोटिंग हुई है. भाजपा के मतदाताओं के वोट काटे गए हैं.

हैदराबाद सीट पर असदुद्दीन ओवैसी लगातार जीतते आ रहे हैं. वहीं, इस बार भाजपा ने उनके खिलाफ माधवी लता को चुनावी मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें- मथुरा से हेमा मालिनी की किस्मत का फैसला आज, एक्ट्रेस को राजनीति में नहीं आने देना चाहते थे धर्मेंद्र

Latest News

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, चुनाव में मिले 255 वोट 

Bangladesh New Presiden: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को देश के 23वां राष्ट्रपति चुना...

More Articles Like This

Exit mobile version