इन राज्यों में बाजी पलटता दिख रहा I.N.D.I.A, यहां से आ रही NDA के लिए बुरी खबर!

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः एनडीए को लोकसभा चुनावों के रुझानों में बहुमत मिल गया है. सुबह 11 बजे तक एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. रुझानों में एनडीए को 300 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं, इंडी गठबंधन 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. गठबंधन को करीब 220 सीटें मिलती दिख रही है. रुझानों में बेशक एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है, लेकिन कुछ राज्यों में बीजेपी के लिए टेंशन की खबर है. पांच राज्यों में बड़े उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं.

यूपी में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है. रुझानों में यहां सपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है. इंडी गठबंधन यहां 43 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि एनडीए 36 सीटों पर आगे चल रहा है.

महाराष्ट्र में भी एनडीए की स्थिति खराब है. एनडीए 16 सीटों पर ही आगे चल रहा है, जबकि इंडी गठबंधन 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है.

पश्चिम बंगाल में ममता दीदी का मैजिक फिर दिख रहा है. भाजपा को यहां फिलहाल नुकसान हो रहा है. टीएमसी सबसे ज्यादा 26 सीटों पर आगे है. वहीं, भाजपा 13 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.

हरियाणा में इंडी गठबंधन मजबूत स्थिति में हैं. कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, बीजेपी सिर्फ चार सीटों पर आगे चल रही है.

राजस्थान में भी उलटफेर के संकेत है. यहां भाजपा को बड़ा नुकसान हो रहा है. यहां भाजपा 13 सीटों पर, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version