मल्लिकार्जुन खड़गे बनेंगे इंडी गठबंधन के अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने संयोजक पद से किया इंकार

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

INDI Alliance Meeting: INDI गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडी गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, नीतीश कुमार ने संयोजक बनने से साफ इनकार कर दिया है. अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संयोजक पद का फैसला किया जाएगा.

ममता से चर्चा के बाद होगा संयोजक का ऐलान

दरअसल, आज शनिवार को इंडी गठबंधन की बैठक में 10 पार्टियां शामिल हुई हैं. इस बैठक में 10 दलों के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की. बैठक में सीट बंटवारे की प्रगति पर व्यापक रूप से चर्चा की गई. हालांकि इस बैठक में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे नहीं शामिल हुए. इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोई भी पद लेने से इंकार कर दिया है. उन्होेंने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया है. वहीं, ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संयोजक पद के नाम का ऐलान होगा.

जानिए नीतीश ने क्या कहा

इंडिया गठबंधन की बैठक में जेडीयू की ओर से पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा शामिल हुए. नीतीश ने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है. कांग्रेस से ही संयोजक बनना चाहिए. बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की गई.

ये भी पढ़ें-

Mauritius: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर मॉरीशस सरकार ने लिया अहम फैसला, इस बात के लिए दी मंजूरी

Latest News

15 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 15 सितंबर 2026 को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 7:44 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी. आज ऋषि पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग और सूर्योदय-सूर्यास्त का पूरा समय.

More Articles Like This

Exit mobile version