अमेरिका में पहले अश्वेत स्पीकर बनने की रेस में जेफ्रीज शामिल, ट्रंप के टैरिफ को खत्म करने का किया वादा

Washington: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज ने औपचारिक रूप से अगले स्पीकर के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. डेमोक्रेट्स के कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करने के एक दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगाए टैरिफ को खत्म करने और प्रशासन पर अंकुश रखने का वादा किया है. अगर चुने जाते हैं, तो न्यूयॉर्क के यह डेमोक्रेट अमेरिकी इतिहास में पहले अश्वेत स्पीकर होंगे.

एक “डियर कलीग” पत्र लिखा

जेफ्रीज ने आने वाली 120वीं कांग्रेस के सदस्यों को एक “डियर कलीग” (प्रिय सहयोगी) पत्र लिखा, जिसे बुधवार (स्थानीय समय) को उनके कार्यालय द्वारा जारी किया गया. इसमें उन्होंने ‘हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स’ (प्रतिनिधि सभा) के अगले स्पीकर के रूप में अपनी उम्मीदवारी के लिए विनम्रतापूर्वक समर्थन मांगा है. उन्होंने पत्र के अंत में यूनाइटेड स्टेट्स हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के 57वें स्पीकर के रूप में सेवा करने के लिए उनका समर्थन मांगा.

निर्णायक कदम उठाने का आह्वान

उन्होंने लिखा, हमें अब वह बड़ा बदलाव लाना होगा जिसकी अमेरिकी जनता भारी संख्या में मांग कर रही है. डेमोक्रेट नेता ने कहा कि वह अपनी पार्टी से तीन अहम मुद्दों पर निर्णायक कदम उठाने का आह्वान करेंगे. पहला मुद्दा आम लोगों की रोजमर्रा की महंगाई और बढ़ते खर्च से राहत दिलाना, दूसरा- जवाबदेही, यानी सत्ता में बैठे लोगों से उनके फैसलों का हिसाब लेना और तीसरा अमेरिकी मूल्यों की रक्षा है. उनके मुताबिक ये सब देश की पहचान के लिए जरूरी मानते हैं.

जनता का भरोसा जीतना होगा

जेफ्रीज का कहना है कि डेमोक्रेट्स को इन्हीं तीन मोर्चों पर फोकस करके जनता का भरोसा जीतना होगा. व्यापार के मुद्दे पर, उन्होंने बढ़ती लागत के लिए “ट्रंप के टैरिफ और ईरान में युद्ध जैसी जीओपी (रिपब्लिकन पार्टी) की हानिकारक नीतियों” को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने लिखा, पहले 100 दिनों के दौरान, हाउस डेमोक्रेट्स को मेडिकेड में की गई कटौती को पलटने, स्नैप फंडिंग को बहाल करने, ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ के तहत टैक्स क्रेडिट बढ़ाने, ट्रंप के टैरिफ को खत्म करने और ईरान में बिना सोचे-समझे छेड़े गए युद्ध को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे.

इसे भी पढ़ें. ‘ईरान युद्ध के कारण हारे चुनाव…’, जेडी वेंस के बयान पर जूनियर ट्रंप का आया रिएक्शन

Latest News

गुयाना के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, दोनों देशों ने किया 500 मिलियन डॉलर क्रेडिट लाइन विस्तार का ऐलान

New Delhi: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'कॉमनवेल्थ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट मीटिंग' (सीएचओजीएम) 2026 के दौरान गुयाना के राष्ट्रपति...

More Articles Like This

Exit mobile version