BJP के सत्ता में आते ही बंगाल पुलिस ने ममता बनर्जी के साथ किया बड़ा खेला, X पर कर दिया दीदी को ‘अनफॉलो’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kolkata Police X Handle: आज पश्चिम बंगाल में एक नया इतिहास रच गया है. बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली है. राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही चारों तरफ जोश का माहौल है.

बंगाल पुलिस ने ममता बनर्जी को किया अनफॉलो

वहीं, सत्ता में परिवर्तन का असर अब डिजिटल स्तर पर भी दिखाई देने लगा है. भाजपा के सत्ता में आते ही कोलकाता पुलिस ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को अनफॉलो कर दिया है. वहीं, अब बंगाल पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फॉलो करने लगी है.

राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा ये कदम Kolkata Police X Handle

बंगाल पुलिस द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह को फॉलो करना राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा. पुलिस के इस कदम की चर्चा देशभर में हो रही है. इसके अलावा ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास और अभिषेक बनर्जी के कार्यालय के बाहर भी पुलिस बल की तैनाती कम कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनें शुभेंदु अधिकारी, इन 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Latest News

Vat Savitri Vrat 2026: पहली बार रखने वाली हैं वट सावित्री व्रत? यहां जानिए पूजा विधि और सामग्री लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा...

More Articles Like This