कुशीनगरः ईंट भट्ठा पर हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूमों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Kushinagar: यूपी के कुशीनगर से दुखद खबर सामने आई है. शनिवार की सुबह यहां बड़ा हादसा हो गया. ईंट भट्ठे के पास ईंट के लिए निकाले गए मिट्टी के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. यह घटना कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मैनपुर के टोला दीना पट्टी टोला में हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

मृतकों में ये बच्चे हैं शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे दीनापट्टी गांव स्थित पंकज ईट उद्योग भट्टे पर छत्तीसगढ़ के मजदूर परिवार मजदूरी कर जीवको-यापन करते है. आज सुबह सभी परिजन भट्ठे पर काम कर रहे थे. वहीं, उनके बच्चे अभय (3 वर्ष) पुत्र पंचु निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़, अनन्या (7) पुत्री लखन निवासी अकलतारा जिला जांजगीर चांपा बाना छत्तीसगढ़, अनुष्का (ढाई वर्ष) पुत्री सुखन निवासी फरहदा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहे थे.

खेलते-खेलते गड्ढे में गिरे बच्चे

खेलते-खेलते ईंट बनाने के लिए निकाले गए मिट्टी से बने गड्ढे के समीप पहुंच गए. गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था. चारों बच्चे खेलते-खेलते पानी में गिर गए, जिसमें से एक बच्ची जैसे-तैसे गड्ढे से बाहर निकलकर रोते चिल्लाते काम कर रहे परिजनों के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया.

जानकारी मिलते ही मौके की तरफ दौड़े परिजन

परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. तीनों बच्चों को गड्ढे से बाहर निकालकर तत्काल सीएचसी कसया लाए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. सूचना पर सीएचसी पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दरोगा वरुणेश उपाध्याय ने बताया

हल्का दरोगा वरुणेश उपाध्याय ने बताया कि भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूर के बच्चे खेल रहे थे और गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत गई. आगे की कार्रवाई करते हुए घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This