Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Congress Candidate 13th List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. आज यानी 07 अप्रैल को कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. कांग्रेस द्वारा जारी की गई आज की लिस्ट में बनगांव की आरक्षित लोकसभा सीट पर पार्टी के पुराने नेता प्रदीप विश्वास को टिकट दिया गया है. वहीं, यहां पर बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

इसी के साथ कांग्रेस ने हावड़ा जिले की उलूबेरिया लोकसभा सीट पर अजहर मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसी के साथ कांग्रेस ने घटाल लोकसभा सीट पर डॉक्टर पापिया चक्रवर्ती को टिकट दिया है. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट जारी की है.

अब तक कितने उम्मीदवारों की घोषणा?

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने आज यानी रविवार को अपने प्रत्याशियों की 13वीं सूची जारी की है. इसी के साथ कांग्रेस अब तक कुल 240 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version