Lok Sabha Election 2024 Result: जीत की तरफ बढ़ रहीं Kangana Ranaut का बड़ा बयान, बोली- “मैं कहीं नहीं जा रही, किसी और को करना होगा…”

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की मतगणना जारी है. देशभर में चर्चित सीट रही हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव लड़ा है. लोकसभा चुनाव में उनकी जीत के लिए उनके परिवार वालों के साथ ही उनके फैंस भी कामना कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक कंगना मंडी सीट से 37,033 मार्जिन से आगे चल रही हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है.

कंगना रनौत ने दिया बयान

लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत पहली बार उतरी हैं. अपने लोकसभा क्षेत्र में कंगना ने खूब प्रचार किया, रैलियां कीं और लोगों के बीच गईं. कंगना के मुंबई का होने के कारण विरोधी दलों ने तंज भी कसे, जिसका कंगना ने अब जवाब दिया है.

बता दें कि कंगना रनौत ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘मंडी ने कभी भी बेटियों का अपमान साधारण रूप से नहीं लिया है. जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, तो मैं कहीं नहीं जा रही. ये मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी. मैं कहीं नहीं जा रही. बल्कि, कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा. मैं कहीं नहीं जा रही.’

यह भी पढ़े: Lucknow: मतगणना स्थल के बाहर भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, चले लात घूंसे

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This