Lok Sabha Election 2024 Results: गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह ने दर्ज की जीत, बीजेपी का खुला खाता

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lok Sabha Election 2024 results: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है. लोकसभा चुनाव के परिणाम भी सामने आने लगे हैं. कांग्रेस जहां बाड़मेर लोकसभा सीट जीतकर अपना खाता खोला है तो वहीं BJP ने गांधीनगर सीट पर जीत हासिल कर अपन आकाउंट ओपन कर लिया है.

आपको बता दें कि गुजरात की गांधीनगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी गृमंत्री अमित शाह चुनाव जीत गए हैं. इस बार के चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. गुजरात की अन्य 24 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, देश की बात करें तो रूझानों में एनडीए कुल 293 सीटों पर आगे है और इंडिया गठबंधन 231 सीटों पर आगे है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमित शाह ने करीब 5 लाख वोटों से जीत दर्ज की है.

गुजरात की सभी सीटों पर तीसरे चरण के दौरान वोटिंग हुई थी. जानकारी दें कि मतगणना के शुरुआत के साथ ही अमित शाह कई लाख वोटों से आगे चल रहे थे. वह इस बढ़त को लगातार बरकरार रखा और आखिरकार गांधीनगर सीट को अपने खाते में कर लिया. साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक तरफ बीजेपी तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन चुनाव मैदान में थी.

 

Latest News

World Suicide Prevention Day 2026: चुप्पी तोड़ें, जिंदगी बचाएं! आत्महत्या रोकथाम के लिए जरूरी है संवेदनशील बातचीत

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है. इसका उद्देश्य आत्महत्या को लेकर जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक कम करना और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने के महत्व को समझाना है.

More Articles Like This

Exit mobile version