Lok Sabha Chunav: RLD ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसे बनाया उम्मीदवार

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RLD Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी अंतिम तैयारियों में लग गए हैं. इस कड़ी में एनडीए गठबंधन में शामिल हुई राष्ट्रीय लोक दल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर सोमवार को प्रत्याशियों की घोषणा की. आरएलडी ने बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से राजकुमार सांगवान को अपना प्रत्याशी बनाया है.

इसी के साथ आरएलडी ने विधान परिषद की भी एक सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है. जानकारी के अनुसार योगेश चौधरी आरएलडी के विधान परिषद प्रत्याशी होंगे.

जानकारी दें कि चंदन चौहान वर्तमान में मीरापुर से विधायक हैं. वहीं, डॉ. राजकुमार सांगवान बड़े नेता हैं. वह पिछले चार दशक से आरएलडी से जुड़े हैं.

अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद आरएलडी पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राष्ट्रीय लोकदल का झंडा बुलंद रखने वाले ये तीनों प्रतिनिधि आपके सहयोग और आशीर्वाद से सदन पहुंचकर किसान, कमेरा और विकास की बात करेंगे!.”

यह भी पढ़ें: UP News: CM योगी ने X पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version