UP News: CM योगी ने X पर बदला अपना बायो, जोड़ा- ‘मोदी का परिवार’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट के बायो को बदलते हुए उसमें अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा के दौरान इंडिया गठबंधन को निशाने पर लेते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया था. इसके बाद पीएम के समर्थन में देशभर के शीर्ष स्तर के बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिख दिया है.

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने एक्स हैंडल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा है. पीएम मोदी ने बिहार के नेता लालू प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पूरे देश को अपना परिवार बताया है.

इसके बाद भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के समर्थन में अपने एक्स हैंडल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है. इससे पहले 2019 में प्रधानमंत्री के ‘चौकीदार’ वाले नारे के बाद देश भर के भाजपा नेताओं, यहां तक कि आम जनता ने भी अपने नाम के आगे ‘मैं भी चौकीदार’ जोड़ लिया था.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version