Donald Trump: ट्रंप ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर पर लगाए गंभीर आरोप, इस्तीफे की मांग की

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि इल्हान उमर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि उन्होंने शपथ लेने के लिए एक फर्जी नाम का इस्तेमाल किया था. ट्रेप ने उमर से अमेरिकी संसद कांग्रेस से इस्तीफा देने की मांग की है.

अपने आरोपों को साबित करने के लिए ट्रंप ने संघीय अदालत में दायर किए गए दस्तावेजों का जिक्र किया. ट्रंप ने बताया कि मिनेसोटा की इस सांसद का नाम ‘इल्हान नूर सईद एल्मी’ है, लेकिन इन्होंने इल्हान उमर के नाम से शपथ ली.

उनका असली नाम ‘इल्हान उमर’ नहीं है

ट्रंप ने गुरुवार को आयोवा में एक रैली के दौरान अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो के कार्यालय द्वारा दायर दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा, ‘अभी कुछ समय पहले ही पता चला है कि इल्हान उमर, जिन्हें मैं कभी पसंद नहीं करता था, उनका असली नाम ‘इल्हान उमर’ नहीं है’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘इसी नाम का इस्तेमाल करके वह चुनी गईं और कांग्रेस की शपथ ली. दूसरे शब्दों में कहें तो, उन्होंने ‘इल्हान उमर’ नाम का इस्तेमाल किया, जबकि उनका असली नाम कुछ और है, ‘इल्हान नूर सईद एल्मी’, जो ‘इल्हान उमर’ से थोड़ा अलग है.’

ट्रंप ने सांसद की शादी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘उनका सरनेम उनके भाई, अहमद नूर सईद एल्मी के सरनेम से बिल्कुल मेल खाता है. कहा जाता है कि उन्होंने अपने भाई से ही शादी की थी और उनके बच्चे भी हैं. खैर, ऐसा करना कानूनी है या नहीं, मुझे नहीं पता.’

ट्रंप ने आगे कहा, ‘उन्होंने शपथ लेने के लिए एक फर्जी नाम का इस्तेमाल किया. मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत कांग्रेस से इस्तीफा दे देना चाहिए.’ इसी के साथ ट्रंप ने घोषणा की कि रिपब्लिकन पार्टी को सदन में एक और सीट मिल गई है.

आरोपों को उमर ने किया खारिज

उमर के कार्यालय ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. उन्होंने फॉक्स न्यूज डिजिटल से कहा, “यह पूरी तरह से गलत है. इल्हान उमर उनका असली नाम है. यह शर्मनाक है कि मीडिया इस झूठ को लगातार हवा दे रहा है.’

बुधवार को ‘MS NOW’ के एंकर क्रिस हेस के साथ एक इंटरव्यू में, उमर ने अपने भाई के साथ की गई शादी के आरोप को ‘पागलपन’ करार दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या एल्मी के साथ उनका कोई पारिवारिक रिश्ता है, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मेरी जानकारी में तो नहीं है.’

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version