Lok Sabha Election: कांग्रेस को यूपी में लगा बड़ा झटका, इस पूर्व सांसद ने थामा बीजेपी का दामन

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajesh Mishra Joins BJP: लोकसभा की तारीखों का ऐलान होने में कुछ दिनों का समय शेष है. इससे पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने हाथ का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनको रविशंकर प्रसाद और अरुण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजेपी उनको भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है.

बीजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कहा कि मेरी कोशिश होगी की इस बार बनारस लोकसभा सीट पर विपक्ष के दल का जो प्रत्याशी होगा उसको पोंलिग एजेंट नहीं मिलेगा. राजेश मिश्रा ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि मोदी जी वाराणसी के सांसद है. पूरे दुनिया में मोदी जी ने देश का नाम रौशन किया है.

जानकारी दें कि राजेश मिश्रा वर्ष 2004 से 2009 के बीच वाराणसी से सांसद रहे हैं. जिस दौरान अजय राय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे उस दौरान राजेश मिश्रा ने पार्टी पर सवाल खड़े किए थे. कहा जा रहा है कि कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने भदोही से टिकट की डिमांड की थी, लेकिन सपा से गठबंधन की वजह से यह सीट कांग्रेस के पाले में नहीं आई. राजेश मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सामने कांग्रेस ने समर्पण कर दिया. इसी के साथ राजेश मिश्रा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी सवाल उठाए और कहा कि जाति का मुद्दा उठाना उचित नहीं है.

Latest News

SBI Q3 Results FY26: एसबीआई का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़, एनपीए में बड़ी गिरावट

भारतीय स्टेट बैंक ने FY26 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का मुनाफा 24.5% बढ़कर ₹21,028 करोड़ पहुंच गया, जबकि ग्रॉस और नेट एनपीए में गिरावट दर्ज की गई. नेट इंटरेस्ट इनकम और कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो में भी मजबूती दिखी है.

More Articles Like This